ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / शादी समारोह में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते खौलते तेल में गिरने से 2 साल...

शादी समारोह में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते खौलते तेल में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत

Bhopal News: भोपाल में एक शादी समारोह में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। 2 साल का बच्चा खेलते-खेलते खौलते हुए तेल में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

23-Jan-2025 07:56 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bhopal News: भोपाल में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक फंक्शन में आए 2 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। खौलते तेल की कड़ाही में गिरने से मासूम की मौत हो गई। बच्चा अपने चाचा की सगाई समारोह में गया था। यह मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। मृत बच्चे का नाम अक्षांश साहू है जो महज 2 साल का था।


मासूम अक्षांश अपने परिवार के साथ निशातपुरा स्थित संस्कार गार्डन में सगाई समारोह में शामिल हुआ था। रात करीब 11 बजे, फंक्शन के बाद जब परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे, अक्षांश गार्डन में खेलते हुए गर्म तेल की कड़ाही के पास पहुंच गया। उसके पिता राजेश साहू ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वह कड़ाही में गिर गया। परिजनों ने तुरंत अक्षांश को कड़ाही से निकाला और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा करीब 50% तक झुलस गया था। उसे बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने बताया कि घटना के समय दो हलवाई भी वहां मौजूद थे, जो उसे बचाने की कोशिश में झुलस गए लेकिन बच्चे को नहीं बचा पाये। मासूम की मौत से परिवार में गम का माहौल है।