मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
31-Mar-2026 03:07 PM
By First Bihar
प्यार में लोग क्या-क्या नहीं कर बैठते… कभी यही एहसास जिंदगी बना देता है, तो कभी यही रिश्तों को शर्मसार कर देता है। राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आया यह मामला भी कुछ ऐसा ही है, जहां एक विवाहिता ने अपने ही पति को फंसाने के लिए ऐसी चाल चली, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी, लेकिन सीधे तौर पर अलग होने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। इसी बीच उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक खतरनाक साजिश रच डाली।
मामले की शुरुआत 28 मार्च को हुई, जब महिला गांधीनगर थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।
लेकिन जब पुलिस ने पति से पूछताछ की, तो कहानी ने अचानक नया मोड़ ले लिया। पति ने साफ तौर पर कहा कि वह निर्दोष है और यह पूरा खेल उसकी पत्नी का ही रचा हुआ है। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वीडियो बनाया और फिर उसे खुद ही वायरल कराया।
पति ने अपने दावे को साबित करने के लिए पत्नी और उसके प्रेमी के बीच हुए सोशल मीडिया चैट पुलिस के सामने रखे। इन चैट्स को देखकर पुलिस को भी शक हुआ और मामले की जांच गहराई से शुरू की गई।
इसके बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे मामले को पलट कर रख दिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर वीडियो बनवाया था और बाद में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसे वायरल किया गया।
इतना ही नहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रेमी ने ही महिला को सिम कार्ड उपलब्ध कराया था, जिससे नया अकाउंट बनाया गया और उसी से वीडियो अपलोड किया गया। इस पूरी योजना का मकसद था पति को फंसाना और खुद को पीड़िता के रूप में पेश करना।
पुलिस की साइबर टीम ने जब तकनीकी जांच की, तो सारे सबूत महिला और उसके प्रेमी की ओर इशारा करने लगे। इसके बाद मामला पूरी तरह साफ हो गया कि यह एक सोची-समझी साजिश थी।
धर्मेंद्र सिंह यादव, जो जिले के पुलिस अधीक्षक हैं, ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने के पीछे ब्लैकमेल और साजिश की बात सामने आई है, लेकिन अभी जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।