ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / india / भरे मंच से सीएम की पावरी, कहा- ये मैं हूं, ये मेरी सरकार...

भरे मंच से सीएम की पावरी, कहा- ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है और भूमाफिया यहां से भाग रहे हैं...

10-Mar-2021 08:57 AM

DESK :भरे मंच से मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला. वायरल हुई पाकिस्तान की पावरी गर्ल की तर्ज पर सीएम शिवराज सिंह ने भरी मंच से कहा कि ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है, ये मेरी प्रशासनिक टीम है, और आप देखो मध्यप्रदेश से भूमाफिया भाग रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है. 

बता दें कि मंगवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. इसी दौरान सीएम शिवराज सिंह ने मंच से पावरी गर्ल के अंदाज में कहा कि ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है, ये मेरी प्रशासनिक टीम है, और आप देखो मध्यप्रदेश से भूमाफिया भाग रहे हैं. इसके साथ उन्होंने किहा कि  प्रदेश में माफिया राज चलेगा तो सरकार सख्ती दिखाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्यार तो चलेगा, लेकिन लव जिहाद नहीं चलेगा.

एमपी के सीएम ने कहा कि आजकल मैं जो इशारा करता हूं, वो काम हो जाता है. उन्होंने लोगों को कोरोना से बचने की सलाह और कहा कि मैं लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना चाहिए. वहीं  ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिए गए राहुला गांधी के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि  'जब ज्योतिरादित्य... सिंधिया कांग्रेस में थे, तब राहुल कहां गए थे और उन्हें क्या हो गया था? इसलिए मैं कहता हूं कि राहुल की ट्यूबलाइट देर से जलती है.कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अन्याय से बरसों पहले उनके पिता माधवराव सिंधिया के साथ भी अन्याय किया था और उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के साथ थे, तो वह उन्हें लात मारते थे और जब वह कांग्रेस से बाहर चले गए, तो उन्हें इशारे से बुला रहे हैं.'