ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / रोते-रोते थानेदार की मौत, बेटे की शादी के लिए नहीं मिल रही थी...

रोते-रोते थानेदार की मौत, बेटे की शादी के लिए नहीं मिल रही थी छुट्टी

12-Nov-2020 03:54 PM

DESK: बेटे की शादी के लिए थानेदार अधिकारियों से छुट्टी मांग रहा थे, लेकिन अधिकारियों ने छुट्टी नहीं दी. जिसके कारण थानेदार कई दिनों से सदमे में थे और रो रहे थे. इस दौरान ही उसकी मौत हो गई. यह दुखद घटना राजस्थान के भरतपुर की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि थानेदार होशियार सिंह उच्चैन थाने में तैनात थे. उनके बेटे की शादी ठीक हो गई थी. 16 नवंबर को सगाई होने वाली थी. वह छुट्टी को लेकर कई अधिकारियों से गुहार लगाए, लेकिन नहीं मिला. बारात 22 नवंबर को जाने वाली थी, लेकिन बेटे की शादी के 10 दिन पहले ही पिता होशियार की मौत हो गई.

कई दिनों से थे तनाव

थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब छुट्टी नहीं मिली तो वह परेशान हो गए थे. अपने कमरे में फूट-फूट कर रो रहे थे. उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वह टोंक जिले के रहने वाले थे. जैसे ही उनके घर यह खबर पहुंची तो शादी का माहौल गम में बदल गया.