ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / india / भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, 20 लोगों में...

भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, 20 लोगों में मिला लक्षण

30-Dec-2020 08:30 AM

DESK : भारत में कोरोना के डर के बीच ब्रिटेन से भारत पहुंचा कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अब तेजी से पांव पसार रहा है. अब तक देश में ब्रिटेन के नए कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और इसकी संख्या 20 पहुंच गई है.

 ये सभी कोरोना संक्रमित ब्रिटेन से भारत लौटे हैं. बता दें कि मंगलवार को ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोगों के नमूनों में सार्स-सीओवी2 का नया स्वरूप (स्ट्रेन) पाया गया था. इनमें से सबसे अधिक मामला दिल्ली में मिला है. NCDC दिल्ली लैब में 14 सैंपल में से 8 नए स्ट्रेन से पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, बेंगलुरु लैब में इसके संक्रमितों की संख्या 7 पाई गई है. कोलकाता और पुणे के लैब में नए कोरोना वायरस के एक-एक मामले सामने आए हैं. CCMB हैदराबाद में भी कोरोना के नए प्रकार के 2 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी में एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है.

यह आंकड़ा 29 दिसंबर तक का है और आशंका जताई जा रही है कि इसकी संख्या में और इजाफा हो सकता है.  मंत्रालय ने बताया कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर की आधी रात तक ब्रिटेन से आए करीब 33,000 यात्री विभिन्न भारतीय हवाईअड्डों पर उतरे. इन सभी मरीजों पर नजर रखी जा रही है और उनकी जांच की जा रही है.