BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
06-Apr-2024 01:17 PM
By First Bihar
DELHI: भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव पर चीन की बुरी नजर है। अमेरिकी मूल की बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आशंका जताई है कि आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस यानी का मिसयूज कर चीन लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉग पोस्ट में लोकसभा चुनाव में चीन की शातिर चाल को लेकर भारत सरकार को अलर्ट किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर चीन चुनाव पर असर डाल सकता है। कंपनी ने हैकिंग को लेकर भी सरकार को चेतावनी दी है। कंपनी के मुताबिक, चीनी सरकार के साइबर ग्रुप उत्तर कोरिया के साथ मिलकर इस साल होने वाले महत्वपूर्ण चुनावों को निशाना बना सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने दावा किया है कि मुख्य रूप से भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में इस साल होने वाले चुनावों को लेकर चीन कंटेट जनरेट कर रहा है। हैकर्स के लिए एआई एक अहम हथियार बन गया है। इस तकनीक के जरिए हैकर्स किसी भी ऑडियो और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर प्रमुख हस्तियों की आवाज को बदल कर उसे बड़े पैमाने पर प्रसारित कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।
भारत में आगामी 19 अप्रैल से लोकसभा का चुनाव शुरू हो जाएगा जो चार जून तक चलेगा। एक जून को अंतिम चरण के लिए वोटिंग होगी और चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। जिसको देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी जारी कर दी है कि ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव के बाद इस साल चीन इस साल भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में होने वाले चुनाव को एआई के जरिए प्रभावित कर सकता है।