अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Oct-2022 02:00 PM
DESK: भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पोलैंड के नागरिक को नेपाली इमिग्रेशन ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी सीमावर्ती नेपाल के पर्सा जिला स्थित वीरगंज से हुई है। नेपाल इमिग्रेशन शाखा वीरगंज कार्यालय प्रभारी राज कुशवाहा ने दी इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी नागरिक अवैध रूप से रक्सौल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी नो मैंस लैंड के पास शंकराचार्य द्वार के पास नेपली सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर दबोचा।
जिस विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान पोलैंड के रहने वाले मिचल जेर्जी फिगुकर्षि के रूप में की गई है। हैरानी की बात तो ये है कि उसके पास नेपाल और भारत के लिए वीजा भी नहीं है। इसके बावजूद वह भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।
विदेशी नागरिक का पासपोर्ट संख्या ई 55350625 है। वह 8 अक्टूबर को भारत के वनवासा से आउट स्टाम्प लगाकर बिना वीजा के ही नेपाल में घुस गया। वह 14 दिनों से एचपी 34 डी 2315 बाइक संख्या से नेपाल के अलग अलग शहरों में घूम रहा था। पूछताछ के बाद उसे अग्रेतर कारवाई के लिए नेपाल इमिग्रेशन के काठमांडु हेडक्वार्टर भेज दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।