Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
23-Dec-2022 08:53 AM
DESK : भारत में कोरोना का दहशत फैलना शुरू हो चूका है। इसी बीच अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक बुलाई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बैठक की थी, जिसमें पीएमओ के अधिकारी शामिल हुए थे। अब मनसुख मांडविया भी कोरोना पर बैठक करने जा रहे हैं।
मनसुख मांडविया ने कहा कि हमनें लगातार स्थिति पर नजर बना रखा हैं। चीन और भारत के बीच कोई सीधी फ्लाइट नहीं है, लेकिन लोग दूसरे रास्तों से आते हैं। फिलहाल कोशिश यही करना है कि वायरस का कोई अज्ञात वैरिएंट भारत में न आए और साथ ही यात्रा करने में कोई बाधा न हो। कोरोना के खतरे को देखते हुए कल पीएम मोदी ने गुरुवार को आत्मसंतुष्टता के प्रति आगाह किया, कड़ी निगरानी का आह्वान किया और निर्देश दिया कि चल रहे निगरानी उपायों, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इसे मजबूत किया जाए.पीएम मोदी ने उच्च स्तरीय कोविड समीक्षा बैठक की।
आपको बता दें, चीन में कोरोना से स्थिति भयावह हो चुकी है। यहां हालात ऐसे हो गए हैं कि अब अस्पतालों में मरीज़ के लिए न तो बेड उपलब्ध है और न ही ऑक्सीजन मिल पा रहा है। इसके अभाव में मरीज़ दम तोड़ रहे हैं। यहां तक कि इलाज कर रहे डॉक्टर्स भी बेहोश होने लगे हैं। कोरोना के संक्रमण के बाद देशभर में हाहाकार मचा हुआ है।