‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता
27-Jan-2020 02:12 PM
HYDERABAD: देश के कई राज्यों में लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं. कई लोगों को अपनी नागरिकता की चिंता सता रही है तो वहीं अब भगवान को भी नागरिकता देने की मांग की जा रही है. हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी रंगराजन ने भगवान को नागरिकता देने की मांग की है. पुजारी ने सीएए के तहत देवी-देवताओं को नागरिकता देने की मांग की है.
पुजारी रंगराजन ने भगवान को नागरिकता देने की मांग करते हुए कहा है कि भारत में ईश्वर की हालत परसिक्यूटेड माइनॉरिटी यानि सताए गये अल्पसंख्यकों से भी बुरी है, इसलिए देश में ईश्वर को नागरिकता देना जरूरी है. चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी रंगराजन मंदिरों से हो रहे बर्ताव को लेकर भी गुस्से में हैं. उन्होंने कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट जाकर अब इस मामले में कोर्ट से सीएए कानून के तहत तिरुपति बालाजी, पदनाम स्वामी और सबरीमाला को नागरिकता देने की मांग करेंगे.
पुजारी रंगराजन ने कहा कि मंदिरों में रहने वाले भगवान कोई मूर्ति भर नहीं है बल्कि उन्हें महाराजा की तरह रखा जाता है. जिस विधि से पूजा-पाठ होनी चाहिए सरकारों के चलते वैसा हो नहीं पा रहा है. इसीलिए भगवान को नागरिकता देने की जरूरत है. ताकि उनके भी अधिकार हो और उन अधिकारों की रक्षा की जा सके.