पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
20-Feb-2021 02:54 PM
DESK : भाभी को पानी की डिग्गी में डूबता देख पहले देवर ने छलांग लगाई और फिर देवरानी ने भी छलांग लगा दी. लेकिन तीनों एक-दूसरे को बचा नहीं पाए और भाभी के साथ ही साथ देवर और देवरानी की भी डूबकर मौत हो गई. एक ही घर में तीन लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है.
यह मामला जैसलमेर जिले के नाचना थाना इलाके के जिये वाली गांव की है, जहां शनिवार को पानी की डिग्गी में डूबने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने तीनों के शव को डिग्गी से बाहर निकाला और मोर्चरी में रखवा दिया है.
पुलिस ने बताया कि जियेवाली गांव में शनिवार की सुबह गांव की रहने वाली एक महिला गंवरी का पांव फिसल लया और जमीन में बनी पानी से भरी डिग्गी में गिर गई. महिला के चिल्लाने पर पास ही काम कर रहा उसका देवर 23 साल का रमेश भाग कर आया और अपनी भाभी को बचाने की कोशिश में डिग्गी में कूद गया. लेकिन तैरना नहीं आने के कारण दोनों डूबने लगे.
तभी रमेश की पत्नी रानी भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को बचाने के लिए रानी ने भी डिग्गी में छलांग लगा दी और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में कोई भी बाहर नहीं निकल पाया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों के शवों को बाहर निकाला और उनके परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. वहीं एक ही घर में तीन लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही घऱ में कोहराम मच गया है.