ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Home / india / बंगाल में ‘रेमल’ ने बरपाया कहर : अबतक 6 लोगों की मौत की...

बंगाल में ‘रेमल’ ने बरपाया कहर : अबतक 6 लोगों की मौत की खबर, कई घायल ; राहत शिवरों में लाखों लोगों ने ली शरण

27-May-2024 07:19 PM

By First Bihar

DESK : चक्रवाती तूफान रेमल ने बंगाल में जमकर कहर बरपाया है। चक्रवात की चपेट में आकर अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकी दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सरकार की तरफ से फिलहाल चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। कई इलाकों में बड़ी संख्या में कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं। लाखों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।


तूफान को देखते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में 1400 से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं। कुछ इलाकों में तटबंध टूटने से फसल को भी नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तूफान के कारण जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। बाजार और दुकानें बंद हैं। खाने-पीने की चीजें नहीं मिलने से लोग खासे परेशान हैं।


उधर, रेल पटरियों पर पानी भरने के कारण ट्रेनों का परिचालन भी कई जगह बाधित है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हालत पर नजर बनाए हुए है। चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में उन्होंने चुनाव खत्म होने के बाद प्रभावित लोगों की हर तरह की मदद करने की बात कही है।