हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
04-Dec-2019 07:41 AM
J & K: जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटे कई इलाकों में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया है. उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार देर शाम आए ऐवलॉन्च में सेना के कई जवानों के लापता होने की सूचना है. कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में हिमस्खलन हुई है जिसमें कई जवान लापता हैं. लापता जवानों की तलाश में सेना की टीम जुटी है.
खबरों के मुताबिक हिमस्खलन की दो घटनाएं बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में हुई हैं. 18 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन में 4 जवानों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. लापता जवानों की तलाश के लिए सेना ने ऐवलॉन्च रेस्क्यू टीम को लगाया है.
आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में सियाचिन ग्लेशियर में हुई अलग-अलग हिमस्खलन की घटनाओं में कई जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. सियाचिन को दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र के रूप में जाना जाता है. सियाचिन ग्लेशियर में 18 नवंबर को भी भारतीय सेना की पोस्ट बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई थी. इस घटना में 4 जवान शहीद हो गए थे, जबकि दो स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई. उस दिन 8 सदस्यों की पेट्रोलिंग टीम तूफान में फंसी थी.