सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
17-Jan-2020 01:27 PM
KASHMIR: देश की सरहद पर सुरक्षा में तैनात जवान की शादी में बर्फबारी बाधा बन गई. बर्फबारी में फंसा सेना का एक जवान खुद की शादी में नहीं पहुंच सका. देश की रक्षा कर रहे जवान के घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी, परिवार के सभी लोगों को बस इंतजार था तो दूल्हे का. लेकिन सभी लोगों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब सेना का जवान बर्फबारी के कारण अपनी शादी में नहीं पहुंच सका.
गुरुवार को होनी थी जवान की शादी
हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले सेना के जवान सुनील की शादी गुरुवार को थी. सुनील की पोस्टिंग फिलहाल कश्मीर में है. जहां करीब दो हफ्तों से भारी बर्फबारी हो रही है. जिसके कारण जवान घाटी में ही फंसा रहा. जवान की शादी की रस्में बुधवार को शुरू हुईं और गुरुवार को बारात लड़भडोल के खैर ग्राम से निकलने वाली थी. लड़के-लड़की के परिवारवालों ने शादी की पूरी तैयारियां कर रखी थी. भव्य रूप से दोनों के घरों को भी सजाया गया था. सारे मेहमान के साथ खाने-पीने की भी सारी तैयारियां पूरी हो गई थी. इंतजार तो बस दूल्हे का था, लेकिन बर्फबारी ने सभी की खुशियों पर पानी फेर दिया.
बर्फबारी के कारण बंद हो गये थे रास्ते
जवान सुनील की शादी की छुट्टियां 1 जनवरी से ही शुरू होनी थी, कुछ दिनों पहले ही बांदीपोरा स्थित ट्रांजिट कैंप पर भी वो पहुंच गया था. लेकिन खराब मौसम की वजह से सभी रास्ते बंद हो गए थे. जिसके कारण जवान बांदीपोरा में ही फंस गया. खराब मौसम की वजह से फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर पाई. वहीं सुनील के घर नहीं पहुंचने से सभी लोग निराश हो गये. लेकिन सुनील के परिवारवालों को अपने बेटे पर गर्व है. जवान के चाचा ने कहा कि सभी सुनील का इंतजार कर रहे थे, सबको उसकी फिक्र थी. वह सीमा पर देश की सेवा में जुटा है, इस बात की वजह से हम उस पर गर्व करते हैं. उन्होंने कहा कि शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया जाएगा.