खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
13-Dec-2025 02:33 PM
By First Bihar
DESK: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद दहेज लोभी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली की है, जहां हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शुक्रवार देर रात कैंट थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने 20 लाख रुपये नकद और एक ब्रेजा कार की मांग रख दी।
दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, बाद में दूल्हा पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।ृजानकारी के अनुसार, कैंट स्थित युगवीणा में धूमधाम से बारात पहुंची थी। वधू पक्ष ने पूरे सम्मान के साथ बारात का स्वागत किया। लेकिन फेरों से पहले दूल्हा और उसके परिजन 20 लाख रुपये और ब्रेजा कार की मांग पर अड़ गए। वधू पक्ष ने इतनी बड़ी रकम और कार देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और शादी स्थल पर हंगामा शुरू हो गया।
बताया गया कि कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी मुरली मनोहर की बेटी ज्योति की शादी प्रेम नगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी ऋषभ के साथ तय हुई थी। यह रिश्ता करीब आठ माह पहले तय हुआ था। मई में सगाई शहर के एक बड़े होटल में हुई थी, जिस पर लड़की पक्ष ने करीब तीन लाख रुपये खर्च किए थे। इस दौरान लड़के को सोने की अंगूठी, चेन और पांच लाख रुपये नकद भी दिए गए थे।
इसके अलावा गुरुवार को लग्न के समय लड़की पक्ष ने एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और शगुन के तौर पर एक लाख बीस हजार रुपये नकद दिए थे। शादी वाले दिन भी रस्मों के दौरान दूल्हे और उसके परिजनों को सोने की चेन, अंगूठियां और नकदी दी गई थी। वधू पक्ष का आरोप है कि शादी में कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये खर्च हो चुके थे।
शुक्रवार देर रात बारात आने के बाद फेरों से पहले दूल्हा पक्ष ने फिर से 20 लाख रुपये नकद और ब्रेजा कार की मांग दोहरा दी। जब काफी समझाने के बाद भी वे नहीं माने, तो कार के बदले उसका पूरा नकद भुगतान मांगने लगे। आधी रात तक विवाद चलता रहा, जिसके बाद दूल्हा पक्ष बारात वापस ले जाने की कोशिश करने लगा।
हंगामे की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा ऋषभ, उसके पिता राम अवतार और जीजा को हिरासत में ले लिया। लड़की पक्ष ने शादी तय कराने वाले व्यक्ति इंद्रपाल पर भी गुमराह करने का आरोप लगाया है। कैंट पुलिस का कहना है कि वधू पक्ष की तहरीर के आधार पर दूल्हे समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।