ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / सात फेरों से पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन, छोटी बहन से कराई गई...

सात फेरों से पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन, छोटी बहन से कराई गई शादी

बरेली में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने बदनामी से बचने के लिए छोटी बहन की शादी उसी दूल्हे से करा दी। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

09-Jun-2025 02:41 PM

By First Bihar

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की सारी तैयारियों के बीच ऐन वक्त पर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया, लेकिन बदनामी से बचने के लिए लड़की के परिवारवालों अपनी छोटी बेटी को मंडल में बिठा दिया और उसी दूल्हे से उसकी शादी करा दी। होने वाली साली के साथ जीजा की शादी करवा दी गयी। 


शादी से पहले प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

मामला बरेली जिले के दातागंज थाना क्षेत्र का है। जहां की रहने वाली 18 वर्षीय युवती की शादी 7 जून को तय थी। बारात आने की पूरी तैयारी हो चुकी थी, रिश्तेदार और मेहमान घर पर मौजूद थे, हल्दी-मेहंदी और अन्य रस्में पूरी की जा चुकी थीं। लेकिन विवाह के दिन ही घरवालों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। फिर क्या था परिजनों को समझ में नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करे?


परिजनों ने पहले खुद ही लड़की की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में मामला बदनामी का रूप न ले, इस डर से उन्होंने चुपचाप पुलिस को सूचना दी और गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया।


बदनामी से बचने के लिए छोटी बहन से कराई शादी

दुल्हन के गायब होने की खबर जैसे ही यह दूल्हे पक्ष तक पहुंची, वहां भी हड़कंप मच गया। बारात की तैयारी हो चुकी थी और रिश्तेदार दूल्हे के घर एकत्रित थे। दोनों पक्षों ने विचार-विमर्श किया और समाजिक बदनामी से बचने के लिए तय किया गया कि छोटी बेटी को ही दुल्हन बनाकर दूल्हे से विवाह कराया जाएगा। सहमति बनते ही शाम को बारात आई और छोटी बहन के साथ सात फेरे पूरे कर शादी संपन्न कराई गई। विदाई भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई।


पुलिस ने लड़की को किया बरामद, प्रेमी संग रहने की ज़िद

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरू की। आखिरकार पुलिस ने उसे उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तब युवती ने स्वेच्छा से युवक के साथ जाने की बात स्वीकारी और प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी। रविवार को पुलिस ने उसका मेडिकल जांच कराया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


इलाके में चर्चा का विषय

यह पूरी घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि इतनी जल्दी क्या थी कि छोटी बेटी की शादी होने वाले जीजा से करवा दी गयी। युवती की मर्जी को पूरी तरह से नजरअंदाज क्यों किया गया? जबकि परिजनों की ओर से यह तर्क दिया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम समाजिक मर्यादा और परिवार की इज्जत बचाने के लिए उठाया। लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी विचार-विमर्श किया और समाजिक बदनामी से बचने के लिए दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी हिन्दू रिति रिवाज से करवाया गया।