मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस
22-Mar-2026 12:42 PM
By FIRST BIHAR
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक मामूली घरेलू विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जब गैस सिलेंडर को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी अपने 5 महीने के बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई। पिछले तीन दिनों से पति उसकी तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
यह मामला घुंघटेर थाना क्षेत्र के बौधनी मजरे खटौली गांव का है। यहां के निवासी अनिल कुमार की शादी दो साल पहले सुमन देवी (29) से हुई थी। दंपति का एक पांच महीने का बेटा भी है। अनिल कुमार एक निजी कंपनी में काम करता है।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे अनिल नाइट ड्यूटी से घर लौटा। उसने जब खाना मांगा तो पता चला कि खाना नहीं बना है। इस पर उसने पत्नी से कारण पूछा, तो सुमन देवी ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार करते हुए गैस सिलेंडर भरवाने की मांग रखी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद के बाद अनिल अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान सुमन देवी अपने कुछ कपड़े, 1000 रुपये नकद और अपने 5 महीने के बच्चे को लेकर घर से निकल गई। शाम करीब 4 बजे जब अनिल की नींद खुली, तो पत्नी और बच्चे के गायब होने की जानकारी हुई।
काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल सका। अनिल ने परिजनों के साथ मोहम्मदपुर खाला, टेढ़ावां, असगीनगर, उस्मानपुर और सीतापुर के बनेहरा समेत कई रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी बेचू यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, अनिल कुमार ने भावुक अपील करते हुए कहा, “जो भी गलती हुई हो, माफ कर दो और वापस घर लौट आओ।”