BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज
30-Sep-2021 06:57 AM
PATNA : अक्टूबर महीने की पहली तारीख से बैंकिंग क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। 1 अक्टूबर से वित्तीय लेनदेन को लेकर नियमों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। कई बैंकों के पुराने चेकबुक अब 1 अक्टूबर से नहीं चलेंगे, साथ ही साथ पेंशन भोगियों के लिए डिजिटल प्रमाण पत्र देना अनिवार्य कर दिया गया है।
ओरिएंटल बैंक, यूनाइटेड बैंक, इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के पुराने चेक 1 अक्टूबर चलन में नहीं रहेंगे। 1 अप्रैल 2020 में ओरिएंटल बैंक, यूनाइटेड बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक में, इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया औरसिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में हो गया है। यूनियन बैंक प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि एक अक्टूबर से आंध्रा बैक और कॉर्पोरेशन बैंक के लिए भी यूनियन बैंक द्वारा जारी नया आईएफएससी कोड और नया चेकबुक का ही उपयोग हो सकेगा। बैंक ने ग्राहकों को सूचित किया है कि पुराने आईएफएससी, एमआईसीआर कोड का उपयोग कर एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस, ईसीएस, एनएसीएच और पूर्व तिथि के लिए जारी गए चेक 30 सितंबर तक ही मान्य होंगे।
इसके अलावा 1 अक्टूबर के बाद पेंशनभोगियों को डिजिटल प्रमाण पत्र जमा करना होगा। 80 साल से अधिक उम्र के पेंशन भोगियों को 30 नवंबर के पहले अपना प्रमाण पत्र जमा करना होगा। प्रमाण पत्र देशभर के सभी डाकघरों में जीवन प्रमाण केंद्रों में जमा किया जा सकता है।