Bank Holiday August 2026: अगस्त महीने की शुरुआत होने वाली है। यदि आप अगले महीने बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार अगस्त 2026 में विभिन्न राज्यों में त्योहारों, राष्ट्रीय अवकाश और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे।


अगस्त में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और कई क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। इसके अलावा महीने के सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।


बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची देखें

यदि आपका कोई जरूरी बैंकिंग कार्य है, जैसे चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना, नकद लेन-देन या अन्य शाखा संबंधी काम, तो बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें। क्योंकि सभी राज्यों में छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं और स्थानीय त्योहारों के अनुसार अवकाश अलग-अलग हो सकता है।


बैंक बंद रहने पर भी मिलेंगी ये सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। इस दौरान निम्नलिखित सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी—

UPI के माध्यम से भुगतान

इंटरनेट बैंकिंग

मोबाइल बैंकिंग

ATM से नकद निकासी

डेबिट और क्रेडिट कार्ड सेवाएं

IMPS, NEFT, RTGS सहित ऑनलाइन फंड ट्रांसफर

ऑनलाइन बिल भुगतान और अन्य डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं


इसलिए बैंक अवकाश के दौरान भी ऑनलाइन लेन-देन और डिजिटल भुगतान सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।


अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

2 अगस्त (रविवार)- SUNDAY होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। इस दिन WEEKLY OFF रहता है।

4 अगस्त (मंगलवार)-अगरतला (त्रिपुरा) में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे।

8 अगस्त (शनिवार)- देशभर में दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं गंगटोक (सिक्किम) में तेंदोंग लो रुम फात की भी छुट्टी रहेगी।

9 अगस्त (रविवार)-WEEKLY OFF होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

13 अगस्त (गुरुवार)-इंफाल (मणिपुर) में पैट्रियट्स डे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

15 अगस्त (शनिवार)-स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

16 अगस्त (रविवार)-रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

19 अगस्त (बुधवार)-अगरतला (त्रिपुरा) में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

22 अगस्त (शनिवार)-चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

23 अगस्त (रविवार)-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

25 अगस्त (मंगलवार)-कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल) तथा विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) और प्रथम ओणम के कारण बैंक बंद रहेंगे।

26 अगस्त (बुधवार)-26 अगस्त को बेलापुर, मुंबई, नागपुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), भोपाल (मध्य प्रदेश), चेन्नई (तमिलनाडु), देहरादून (उत्तराखंड), हैदराबाद (तेलंगाना), इंफाल (मणिपुर), जम्मू और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), कानपुर और लखनऊ (उत्तर प्रदेश), कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल), नई दिल्ली, पटना (बिहार), रायपुर (छत्तीसगढ़) और रांची (झारखंड) में ईद-ए-मिलाद (बारावफात), थिरुवोनम और अन्य लोकल त्योहारो के कारण बैंक बंद रहेंगे।


28 अगस्त (शुक्रवार)-अहमदाबाद (गुजरात), भोपाल (मध्य प्रदेश), देहरादून (उत्तराखंड), गंगटोक (सिक्किम), जयपुर (राजस्थान), जम्मू और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), कानपुर और लखनऊ (उत्तर प्रदेश), कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल) तथा शिमला (हिमाचल प्रदेश) में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे। 30 अगस्त (रविवार)-रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।