हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Oct-2021 07:01 AM
DESK : पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को पूरी प्लानिंग के साथ निशाना बनाया जा रहा है। पिछले दिनों यहां दुर्गा मंदिर और भक्तों पर हमले किए गए थे और अब बड़ी खबर यह है कि यहां इस्कॉन मंदिर पर भी हमला किया गया है और जमकर तोड़फोड़ की गई है। इस दौरान इस्कॉन मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को पीटा भी गया है। खबर के मुताबिक कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोट आई है।
बांग्लादेश में 2 दिन पहले दुर्गा मंदिरों और पंडालों पर हमले किए गए थे। हिंदुओं को निशाना बनाया गया था उनके धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया था और अब बांग्लादेश के नोआखाली में भीड़ ने इस्कॉन मंदिर पर हमला किया है। शुक्रवार को हुए इस हमले के दौरान इस्कॉन मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की गई है। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को बुरी तरह से निशाना बनाया गया है।
इस्कॉन प्रबंधन की तरफ से खुद इस बात की जानकारी दी गई है। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने ट्विटर हैंडल के जरिए हमले की भयावह तस्वीरें साझा की है। ट्वीट में कहा गया है कि बंगलादेश से के नोआखाली में इस्कॉन मंदिर और श्रद्धालुओं पर हिंसक भीड़ ने हमला किया। मंदिर को काफी नुकसान पहुंचाया गया और कई श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस्कॉन प्रबंधन ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। मुस्लिम में उपद्रवियों की तरफ से हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की घटना पहली बार बांग्लादेश में नहीं हो रही। समय-समय पर ऐसी घटनाओं को उपद्रवी अंजाम देते रहे हैं लेकिन इस बार हमले बेहद सुनियोजित तरीके से किए गए हैं। लगातार भीड़ ने एक ही तरीके से तमाम मंदिरों और पंडालों पर हमले किए। अब तक इस्कॉन जैसे मंदिर को उपद्रवी नुकसान नहीं पहुंचाते थे लेकिन इस बार मुस्लिम उपद्रवियों ने इस्कॉन मंदिर को भी नहीं छोड़ा है।