ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / india / बंदूक की नोक पर विवाहिता के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर 4...

बंदूक की नोक पर विवाहिता के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर 4 लोगों ने किया गंदा काम

26-Feb-2021 02:32 PM



DESK: बंदूक की नोक पर अपहरण के बाद विवाहिता से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। खुद थाने पहुंची पीड़िता ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ACP राजेंद्र सिंह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि पीड़िता का पति से मनमुटाव चल रहा था जिसके कारण वह पति से अलग रह रही थी। जिसका फायदा उठाते हुए विवाहिता के एक परिचित ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया फिर वीडियो भी बना डाला।  


मामला राजस्थान के जोधपुर की है जहां 9 फरवरी को पीड़िता का अपहरण कर लिया गया जिसके बाद जयपुर और दिल्ली ले जाकर आरोपी और उसके साथियों ने बंदूक के नोक पर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने करवड़ थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने 4 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

  

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले विवाहिता का परिचित और आरोपी जसवंत सिंह ने देसी कट्टा दिखाकर डराया और उसे अपने साथ ले गये। जिसके बाद बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया और उसके फोटो और वीडियो बना लिया। जिसके आधार पर वे महिला को डराने लगा। फिर 9 फरवरी की आधी रात को उसको घर के बाहर बुलाकर अगवा कर ले गया बीच रास्त में उसके एक मित्र अरविंद सिंह ने छेड़छाड़ की फिर इस महिला को जसवंत सिंह अपने साथ एक बस में जयपुर लेकर गया। जहां जसवंत और जीवराज ने महिला के साथ मुंह काला किया।


इसके बाद आरोपी जसवंत फिर उसे दिल्ली लेकर गया। दिल्ली में शैलेन्द्र नामक युवक के घर पर विवाहिता को रखा गया जहां फिर जसवंत और शैलेन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के लापता होने से परेशान परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। लेकिन तभी एक दिन यह पता चला कि जसवंत उसे दिल्ली लेकर गया है जिसके बाद दिल्ली पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया।



 फिलहाल पीड़िता द्वारा 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि गैंगरेप के सभी आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। एसीपी राजेंद्र सिंह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं।