वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
20-Mar-2020 08:34 PM
DELHI:अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। 22 मार्च यानि जनता कर्फ्यू के दिन ट्रेनों पर पूरी तरह ब्रेक रहेगा। सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक सभी पैसेंजर और मेल एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।
बताया जा रहा है कि सभी पैंसेंजर ट्रेनों का परिचालन 21 मार्च की रात 00:00 बजे यानि 22 मार्च के पहले मिनट से ही रोक दिय़ा जाएगा। पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अगले दिन यानि रविवार 22 मार्च को पूरे दिन बंद रहेगा। पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 10 बजे रात तक नहीं होगा। वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक 22 मार्च की सुबह 4 बजे से मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रोक दिया जाएगा।
रेलवे ने इस संबंध में लेटर जारी कर दिया है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के मौके पर सभी ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक रहेगी। वहीं आपको बता दें कि रेलवे ने कोरोना वायरस के मद्देनजर आज ही 90 ट्रेनों को कैसिंल किया है। इसके साथ ही देश भर में अब कैंसिल ट्रेनों की संख्या 245 तक पहुंच गयी है। गुरुवार को रेलवे ने कोरोना वायरस के मद्देनजर 20 मार्च से 31मार्च तक रेलवे में भीड़ कम करने के लिए 168 ट्रेनों को रद्द कर दिया था।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 242 हो गई है, जिसमें 32 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 32 विदेशी नागरिकों में इटली से 17, फिलपीन से तीन, ब्रिटेन से दो, कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर से एक-एक मामला शामिल है। मंत्रालय के आंकड़ों में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में अब तक हुई चार मौतें भी शामिल हैं।