ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुभारंभ, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली में बायोलॉजी तो दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट Bihar weather : बिहार में ठंड का कहर, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, तापमान बढ़ने के संकेत Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका

आधी रात प्रेमी की बाहों में थी पत्नी, पति ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर जो हुआ...

पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

up news

16-Aug-2025 04:06 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक शादीशुदा महिला को उसका पति आधी रात प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ लिया। यह घटना थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, महिला का प्रेमी रात के समय चोरी-छिपे उसके घर पहुंचा। जब घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे, तभी वह प्रेमिका के कमरे में घुस गया। कुछ देर बाद नीचे से हल्की आवाजें आने पर पति को शक हुआ। वह नीचे उतरा और कमरे का दरवाजा खोला तो नजारा देख हैरान रह गया।


पत्नी को प्रेमी की बाहों में देखकर पति ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। प्रेमी युवक को नग्न अवस्था में पीटा गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया और बार-बार माफ़ी मांगता रहा। वहीं पत्नी भी रोती-बिलखती रही और लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।


घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है। थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।