ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से...

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले टीन शेड गिरा, एक श्रद्धालु की मौत; 10 घायल

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम में टीन का शेड गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन समारोह से पहले यह हादसा हुआ है।

03-Jul-2025 12:40 PM

By FIRST BIHAR

Bageshwar Dham News: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन से एक दिन पहले, आरती के तुरंत बाद टीन शेड गिर गया। हादसे में अयोध्या निवासी श्रद्धालु राजेश कुमार कौशल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।


हादसा उस वक्त हुआ जब बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे एकत्र हो गए थे। टीन शेड का लोहे का एंगल गिरकर राजेश कुमार के सिर पर लग गया। अन्य घायलों को तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक राजेश कुमार कौशल अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ बुधवार रात बागेश्वर धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे 4 जुलाई को धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे।


बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन बागेश्वर धाम में एक बड़े धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस बार जन्मदिन के मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से उपहार के रूप में ईंटें दान करने की अपील की है। इन ईंटों का उपयोग धाम में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के निर्माण में किया जाएगा।