मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
12-Jul-2023 07:51 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर ग्रेटर नोयडा से आ रही है, जहां बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में भगदड़ मच गई है। भारी भिड़ और उमस भरी गर्मी के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बाद में कार्यक्रम को बंद करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आयोजकों की लापरवाही के कारण व्यवस्था चरमरा गई थी।
दरअसल, ग्रेटर नोयडा में इन दिनों बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री श्रीमदभगवद्गीता कथा कर रहे हैं। वहां बनाए गए सभी तीन पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी बढ़ी तो पंडाल में श्रद्धालु बेचैन होने लगे। इसके बाद गर्मी के कारण कुछ श्रद्धालु बेहोश हो गए जिसके बाद दिव्य दरबार में अफरा तफरी मच गई।
इसके बाद दिव्य दरबार में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक भगदड़ और गर्मी की वजह से 10 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं एक महिला को करंट लगने की भी बात सामने आ रहा है। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने आयोजकों को कार्यक्रम समाप्त करने के लिए कहा। जिसके बाद कार्यक्रम को समाप्त कर दिया गया।