BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
04-Jun-2023 03:29 PM
By First Bihar
DESK: ओडिशा में हुए भयंकर रेल हादसे में कई परिवार उजड़ गए। इस हादसे में अबतक 288 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है जबकि एक हजार से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। हादसे पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गहरा दुख जताया है और कहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों के लिए वे बालाजी के पास पहली अर्जी लगाएंगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने इस हादसे को पीड़ा दायक बताते हुए कहा कि, “ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद मन काफी व्यथित है। इससे हमें काफी पीड़ा हुई है, हम पहली अर्जी यही लगाएंगे कि हादसे में घायल हुए सभी लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं”। जब धीरेंद्र शास्त्री से यह पूछा गया कि उनकी शक्ति ने इतने बड़े हादसे का संकेत क्यों नहीं दिया, इसपर उन्होंने कहा कि अगर यही कर सकते तो अबतक करोड़ों रुपए कमा लिए होते।
बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की शिकार हो गई थी। तीन ट्रेनों के बीच हुई भयंकर टक्कर के बाद अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। इसके बाद पीएम कटक पहुंचे और हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना था।