BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज
02-Jun-2023 08:00 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर ओडिशा से आ रही है, जहां बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हो गई है। यह ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से कोलकाता के शालीमार रेलवे स्टेशन के बीच चलती है। शुरुआत जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी से टक्कर के बार कोरोमंडल एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 50 से अधिक लोग के घायल होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बालासोर से करीब 40 किलोमीटर दूर ट्रेन की मालगाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई। मालगाड़ी से टकराने के बाद स्लीपर के 3 कोच छोड़कर बाकी सभी डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेल यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतर गए हैं।
डिब्बों में भारी संख्या में लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग जुट गए हैं। इस टक्कर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।