Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
29-Oct-2023 11:41 AM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर केरल को कोच्चि से आ रही है, जहां ईसाइयों के कन्वेंशन सेंटर में जोरदार धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट की घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। धमाका उस वक्त हुआ जब कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा चल रही थी।
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 9 बजे कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी एक के बाद एक तीन धमाके हुए। जिसके बाद प्रार्थना सभा में भगदड़ मच गई। ब्लास्ट की इस घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल और पुलिस टीम पहुंची और और पूरे इलाके की घेराबंदी कर छानबीन कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NIA की 4 सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। एनआईए की टीम के साथ में स्थानीय पुलिस भी धमाके की जांच करेगी।कन्वेंशन सेंटर में ईसाइयों का तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका आज आखिरी दिन था। जिस हॉल में ब्लास्ट वहां 100-150 अधिक लोग मौजूद थे।फिलहाल विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है।