ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / बादल फटने से भारी तबाही, अचानक आई बाढ़ में सेना के 23 जवान...

बादल फटने से भारी तबाही, अचानक आई बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता

04-Oct-2023 11:58 AM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर सिक्किम से सामने आ रही है, जहां बादल फटने के बाद भारी तबाही हुई है। बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। लपता हुए जवानों ने नदी में तलाश किया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, पहले बादल फटा और फिर अचानक तीस्ता नदी में इतना पानी आया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। गुवाहाटी डिफेंस के प्रवक्ता ने बताया है कि बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। इसके साथ ही कई और लोगों के भी लापता होने की खबर मिल रही है। सेवा और पुलिस की टीमें इलाके में राहत और बचाव कार्य चला रही हैं।


बाढ़ के कारण मेल्ली में नेशनल हाईवे 10 बह गया। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। कई जगहों पर भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं। बाढ़ के कारण कई मकान ध्वस्त हो गए हैं वहीं कई गाड़ियां भी बाढ़ के पानी में बह गई हैं। नदी से सटे इलाकों को खाली करा लिया गया है, हालांकि अब भी कई लोग प्रभावित इलाके में फंसे हुए हैं। राज्य सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।


news image


news image


news image