ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / india / बड़ा रेल हादसा: दो मालगाड़ी के टक्कर से 12 डिब्बे हुए बेपटरी, ड्राइवर...

बड़ा रेल हादसा: दो मालगाड़ी के टक्कर से 12 डिब्बे हुए बेपटरी, ड्राइवर घायल

25-Jun-2023 08:35 AM

By First Bihar

DESK: खबर आ रही है बांकुड़ा में रेल हादसा हो गया है. जहां बताया जा रहा है कि दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसके बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा रविवार तड़के करीब 4 बजे ओंडा स्टेशन पर हुआ. घटना में एक मालगाड़ी के ड्राइवर को चोट आई हैं.


जानकारी के मुताबिक यह हादसा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आज अगले सुबह 4 बजे हुआ है.  बताया गया कि एक मालगाड़ी जब ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी. तभी दूसरी मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना से 12 डिब्बे बेपटरी हो गए. घटना के बाद पटरी पर डिब्बे बिखर गए. लोगों को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए. 


मिली जानकारी के मुताबिक एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. जिसे लगभग 12 डिब्बे बेपटरी हो गए. रेलवे के तरफ से बताया गया कि दोनों मालगाड़ियां खाली थी. हादसे की वजह क्या थी और दोनों ट्रेनें कैसे टकराई, यह अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है. इस हादसे के बाद आद्रा मंडल में कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी जल्द से जल्द अप लाइन को खोलने की कोशिश कर रहे है. जिससे इधर से जाने वाली ट्रेनें गुजर सकें.