ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / india / मासूमों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को पुलिस ने मार गिराया, सभी...

मासूमों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को पुलिस ने मार गिराया, सभी 23 बच्चे सुरक्षित रिहा कराए गए

31-Jan-2020 07:02 AM

FARRUKHABAD : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मासूमों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को पुलिस ने मार गिराया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन में बंधक बनाए गए सभी 23 बच्चों को सुरक्षित रिहा करा लिया है। देर रात तक चले इस ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को योगी सरकार ने 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 


आपको बता दें कि गुरुवार की देर शाम यह खबर सामने आने के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई थी कि एक सिरफिरे ने लगभग दो दर्जन बच्चों को बंधक बना लिया है। बच्चों को बंधक बनाने वाला सुभाष बाथम मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा था। बाथम ने बर्थडे पार्टी के बहाने अपने घर में बच्चों को बुलाया और फिर उन्हें बंधक बना लिया। बच्चों को बंधक बनाने के बाद सुभाष बाथम लगातार प्रशासन के आला अधिकारियों को बातचीत के लिए बुला रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए योगी सरकार तुरंत एक्शन में आई और उसने लखनऊ से पुलिस की स्पेशल टीम फर्रुखाबाद भेजी थी। यह पूरा मामला फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद इलाके के करथिया गांव का था। 


बंधक बनाए गए बच्चों को रिहा कराने के लिए जब पुलिस टीम पहुंची तो सुभाष बाथम ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। इतना ही नहीं उसने हैंड ग्रेनेड से हमला भी किया। पूरे गांव में बिजली और इंटरनेट नहीं रहने की वजह से भी पुलिस को ऑपरेशन में कठिनाई का सामना करना पड़ा लेकिन आखिरकार लंबी मशक्कत के बाद बच्चों को रिहा करा लिया गया। पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग कर रहे सुभाष बाथम जवाबी फायरिंग में गोलियां लगीं जिससे वह ढ़ेर हो गया। इस पूरे ऑपरेशन में सुभाष बाथम की पत्नी को भी गोलियां लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक पूरे ऑपरेशन में एक एसएचओ समेत कुल 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह रही कि बाथम की तरफ से बंधक बनाए गए हैं अभी 23 बच्चे बिल्कुल सुरक्षित हैं।।