ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना India Rail News : 500 रुपये में लग्जरी सफर? अमृत भारत एक्सप्रेस ने बदल दिया गेम, जानिए रेल मंत्रालय ने क्या किया बदलाव NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार किंग कोहली से होगी ऋतू की सेना का भिडंत, क्या 'थाला' बनेंगे 11 का हिस्सा; आज मैदान में दिखेगा "विशलफोडू" अंदाज पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

Home / india / अयोध्या मामले पर आज से आखिरी दौर की सुनवाई, जिले में लगी धारा-144

अयोध्या मामले पर आज से आखिरी दौर की सुनवाई, जिले में लगी धारा-144

14-Oct-2019 07:28 AM

DELHI: दशहरे की छुट्टी के बाद आज से अयोध्या केस पर सुप्रीम कोर्ट में आखिरी दौर की सुनवाई शुरू होगी. बीते 6 अगस्त से चल रही सुनवाई में अब मुस्लिम पक्ष अपनी दलील रख रहे हैं. वहीं इस मामले की सुनवाई कर रहे 5 जजों की संविधान पीठ ने तय किया है कि 14 अक्टूबर यानी आज मुस्लिम पक्ष की दलील खत्म होने के बाद 15 और 16 अक्टूबर को हिंदू पक्षों को जवाब देने का मौका दिया जाएगा. फिर 17 अक्टूबर तक सुनवाई की सारी कार्यवाही पूरी होगी.


वहीं अयोध्या मामले में आखिरी दौर की सुनवाई से पहले प्रशासन ने अयोध्या जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. अयोध्या मामले में आने वाले संभावित फैसले के मद्देनजर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. 


अयोध्या विवाद के संभावित फैसले को लेकर 10 दिसंबर तक जनपद में धारा 144 लागू है. जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक अयोध्या विवाद का संभावित फैसला, दीपोत्सव, चेहल्लुम और कार्तिक मेले को लेकर 2 महीने तक अयोध्या जिले में धारा 144 लागू रहेगी. जिला प्रशासन अयोध्या फैसले को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है.