Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर
09-Oct-2025 10:41 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर अयोध्या से आ रही है, जहां 4 दिन बाद फिर एक बार ब्लास्ट हुआ है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा स्थित एक मकान के अंदर हुए जोरदार धमाके से पूरा मकान जमींदोज हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी। इस घटना में 3 बच्चों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।
वही दो लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल जेसीबी की मदद से मलबा को हटाने में लगी है। बताया जाता है कि मौके से फटा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। जिसे देखकर आशंका जतायी जा रही है कि एलपीजी सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है। फिलहाल मौके पर मौजूद डीएम और एसपी घटना के सही कारणों का पता लगा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो मृतक रामकुमार अपने घर में अवैध रूप से पटाखे तैयार करता था। दिवाली में बेचने के लिए पटाखे तैयार किये जा रहे थे। गुरुवार की शाम करीब सात बजे घर के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे घर की पूरी बिल्डिंग जमीनदोज हो गया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मलबे में दबे लोगों को निकालने में लोग जुट गये। बताया जाता है कि मृतक रामकुमार के यहां पिछले साल भी इसी तरह का ब्लास्ट हुआ था। उस वक्त भी तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी।