ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / india / स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला डॉक्टर चला रही थी अवैध अबॉर्शन सेंटर, पुलिस...

स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला डॉक्टर चला रही थी अवैध अबॉर्शन सेंटर, पुलिस ने किया अरेस्ट

05-Feb-2020 10:22 AM

JAMMU: जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक महिला डॉक्टर अवैध रूप से गर्भपात सेंटर चला रही थी. पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे गर्भपात सेंटर का खुलासा किया और क्लीनिक पर छापा मारकर महिला डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर दर्शना देवी जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग में तैनात है. 


गर्भपात सेंटर को चलाने वाली डॉक्टर दर्शना देवी रायपुर सतवारी की रहने वाली है और फिलहाल एक सरकारी अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात है. पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि महिला डॉक्टर अवैध अबॉर्शन सेंटर चला रही है. जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा.


पुलिस ने जिस समय इस गर्भपात सेंटर पर रेड डाली उस वक्त महिला डॉक्टर अपनी टीम के साथ एक महिला का गर्भपात कर रही थी. जिसके बाद पुलिस ने महिला डॉक्टर और अवैध रूप से गर्भपात करवाने पहुंची 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक गर्भपात सेंटर से हो रही काली कमाई से डॉक्टर ने अपना आलीशान घर भी बनाया है.