खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Aug-2023 05:50 PM
By FIRST BIHAR
DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। पिछले दो दिनों से सदन में इसपर बहर हो रही है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में पीएम मोदी का तीखा हमला बोला। सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का पसंदीदा नारा है.. मोदी तेरी क्रब खुदेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष का पसंदीदा नारा है मोदी तेरी कब्र खुदेगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए विपक्ष की गाली टॉनिक जैसी है। विपक्ष के लोगों को सीक्रेट वरदान मिला हुआ है। वरदान ये है कि ये लोग जिसका बुरा चाहेंगे उसका भी भला होगा। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मैं ही हूं और 30 साल से ये वरदान सिद्ध कर रहा हूं।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम ने कहा कि, जब घर में अच्छा होता है तो नजर न लगे उसके लिए काला टीका लगाया जाता है। आज पूरी दुनिया में देश का जो मंगल और वाहवाही हो रही है उस पर मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर सदन में आकर इस मंगल को सुरक्षित करने का काम विपक्ष के लोगों ने किया है।