ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / india / अतीक-अशरफ हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट में अब इस दिन होगी सुनवाई, 5 जजों...

अतीक-अशरफ हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट में अब इस दिन होगी सुनवाई, 5 जजों के कोरोना संक्रमित होने के कारण टली सुनवाई

24-Apr-2023 12:17 PM

By First Bihar

DELHI: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट में अब 28 अप्रैल को सुनवाई होगी। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अप्रैल को सुनवाई होनी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के कोरोना संक्रमित होने के कारण केस सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं हो सका है। याचिकाकर्ता की तरफ से हत्याकांड की जांच के साथ साथ यूपी में साल 2017 के बाद हुए सभी एनकाउंटर की जांच की भी मांग की गई है। 


दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। अतीक और उसके भाई को मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के अस्पताल में लाया गया था, जहां मीडियाकर्मी बनकर आए सनी, लवलेश और अरुण मौर्या ने ताबड़तोड़ गोली मारकर अतीक और उसके भाई की पुलिस की मौजूदगी में जान ले ली थी, बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की जांच के लिए एडवोकेट विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।


याचिका में पूर्व जज की अध्यक्षता में हत्याकांड की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने की मांग की गई है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की है कि उत्तर प्रदेश में साल 2017 के बाद से अबतक हुए 183 एनकाउंटर की भी जांच कराई जाए। इस मामले पर आज यानी 24 अप्रैल को सुनवाई होनी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों को कोविड होने के कारण केस को रिशेड्यूल किया गया है। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट 28 अप्रैल को सुनवाई करेगा।