Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली
17-Dec-2020 09:22 AM
DESK : अटारी बॉर्डर के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ ने दो दहशतगर्दों को मार गिराया है. गुरुवार की सुबह बीएसएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों दहशतगर्दों के मार गिराए जाने की पुष्टि की है.
बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात अमृतसर के अटारी सरहद के नजदीक कोहरे की आड़ में दो घुसपैठिए भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे. तभी बीएसएफ ने ने चेतावनी दी पर घुसपैठिए ने फायरिंग शुरू कर दी,जिसके जवाब में सेना को भी गोली चलानी पड़ी. और बीएसएफ ने दोनों को मार गिराया.
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात जब सीमा सुरक्षा बल के जवान अटारी बॉर्डर पर मुस्तैदी से पहरा दे रहे थे, उसी वक्त उन्हें सरहद के पार से कुछ हलचल दिखाई दी. कुछ देर बाद सुरक्षाबलों ने देखा कि कुछ आतंकी सरहद पारकर भारत में दाखिल होने के फिराक में हैं. पहले तो बीएसएफ के जवानों ने उन सभी लोगों को वापस जाने की चेतावनी दी लेकिन घुसपैठिए नहीं माने और आगे बढ़ते चले गए.