ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ?

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। अलग-अलग चरणों में अप्रैल में मतदान होगा, जबकि सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

15-Mar-2026 04:37 PM

By First Bihar

DESK: चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि असम-पुडुचेरी और केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा। वही बंगाल में दो चरणों में चुनाव 23 और 29 को होगा। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को चुनाव होगा। सभी राज्यों में 4 मई को मतगणना होगी।


1. असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख 4 मई है।

2. तमिलनाडु- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई है।

3. वेस्ट बंगाल- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल (पहला फेज़), 29 अप्रैल (दूसरा फेज़),  काउंटिंग की तारीख- 4 मई

4. केरलम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई

5. पुडुचेरी- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई


तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होगा। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी। CEC ज्ञानेश कुमार ने SIR के दौरान अच्छा काम करने वाले BLO को बधाई दी। चुनाव के दौरान सभी पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। बूथ कर्मियों को पहचान पत्र दिये जाएंगे।


 मुख्य चुनाव आयुक्त ने दावा किया कि निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि EVM में प्रत्याशियों के कलर फोटो होंगे, मोबाइल ऐप पर हर जानकारी मिलेगी। असम में 31 हजार पोलिंग बूथ बनाये जाएंगे। जहां काउंटिंग के दिन 40 हजार कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। 


उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए SIR कराया गया है। इस दौरान करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं। चुनाव के लिए 8.5 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है। बता दें कि असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं। पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता है। 5 राज्यों में 824 सीटों पर मतदान होगा। पांच राज्यों में 17.4 करोड़ वोटर इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।