ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / ट्रंप का साथ मिलने पर आत्मविश्वास से लबरेज हुआ Asim Munir, अब भारत...

ट्रंप का साथ मिलने पर आत्मविश्वास से लबरेज हुआ Asim Munir, अब भारत के सबसे अमीर इंसान पर पाकिस्तान की नजर; दे डाली सीधी धमकी..

Asim Munir: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने गुजरात की जामनगर रिफाइनरी को निशाना बनाने की धमकी दी है। ऑपरेशन सिंदूर में हार के बाद भारत के आर्थिक ढांचे पर हमले की गंभीर साजिश में जुटा पाकिस्तान। अमेरिका के राष्ट्रपति का इसमें कितना हाथ..

12-Aug-2025 09:03 AM

By First Bihar

Asim Munir: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की खुली धमकी देते हुए गुजरात में स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जामनगर रिफाइनरी को निशाना बनाने का ऐलान किया है। यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी एकल-साइट रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स है और भारत की आर्थिक ताकत का प्रतीक है। यह धमकी अमेरिका के फ्लोरिडा के टाम्पा में एक औपचारिक रात्रिभोज के दौरान दी गई, जहां मुनीर ने भारत के आर्थिक ढांचे, विशेष रूप से तेल प्रतिष्ठानों को लक्षित करने की बात कही है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने भारत की आर्थिक संपत्तियों को सीधे निशाने पर लेने की बात खुलकर कही है।


मुनीर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें कुरान की सूरह अल-फील (105वां अध्याय) की आयत के साथ RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तस्वीर थी। इस आयत में यमन के शासक अबराहा की काबा पर हमले की नाकामी और अल्लाह द्वारा पक्षियों के जरिए उसकी सेना को नष्ट करने का वर्णन है। मुनीर का यह बयान हवाई हमले या आतंकी साजिश की ओर इशारा माना जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत-पाक तनाव के दौरान उनके इशारे पर यह पोस्ट डाली गई थी ताकि भारत को “अगली बार क्या होगा” का संदेश दिया जाए।


जामनगर रिफाइनरी भारत के रिफाइनिंग सेक्टर का सबसे बड़ा केंद्र है, जो प्रतिवर्ष 33 मिलियन टन कच्चे तेल को प्रोसेस करती है। यह भारत की कुल रिफाइनिंग क्षमता का 12% हिस्सा है और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों का प्रमुख निर्यातक है। रिफाइनरी का आर्थिक और रणनीतिक महत्व इसे संवेदनशील बनाता है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पहले भी जामनगर रिफाइनरी पर पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों से खतरे की चेतावनी दी थी और ऐसे में अब मुनीर का बयान इस खतरे को और पुख्ता करता है।


भारत ने हमेशा अपनी संवेदनशील आर्थिक संपत्तियों और सीमावर्ती राज्यों में स्थित ठिकानों पर सैन्य और आतंकी खतरों का आकलन किया है। जामनगर रिफाइनरी जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों पर पहले से ही उच्च सुरक्षा व्यवस्था है। हालांकि, मुनीर का खुला बयान भारत के लिए एक नई चुनौती पेश करता है, क्योंकि यह न केवल सैन्य बल्कि आर्थिक युद्ध की धमकी है। भारत-पाक तनाव में इस तरह की बयानबाजी आने वाले समय में क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित कर सकती है।


मुनीर की धमकी को ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की विफलता और भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत के खिलाफ उनकी हताशा के रूप में देखा जा रहा है। जामनगर रिफाइनरी को निशाना बनाने की बात भारत की आर्थिक रीढ़ को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हो सकती है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अब इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए रिफाइनरी और अन्य आर्थिक ठिकानों की सुरक्षा को और मजबूत करना होगा। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस बयान को उठाकर पाकिस्तान की आक्रामक नीतियों को उजागर करने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों में यह साफ़ हो गया है कि पाकिस्तान के इतने फुदकने के पीछे किसी और का नहीं बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का हाथ है और आने वाले समय में अमेरिका पाकिस्तान को सपोर्ट करते हुए भारत में अस्थिरता फैलाने की पूरी कोशिश करेगा।