बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
24-Apr-2025 04:17 PM
By First Bihar
pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बायसरन में मंगलवार की दोपहर हुए आतंकी हमले 26 पर्यटकों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पर्यटकों पर चुन-चुनकर एके 47 से गोलियां बरसाने के बाद आतंकी जंगल के रास्ते फरार हो गये। आतंकियों को पकड़ने के लिए सघन जांच अभियान जारी है।
इस आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकवादियों के इस कायराना हमले की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश दिख रहा है। क्योंकि इस हमले में मारे गये ज्यादातर लोग पर्यटक थे, जो अपने परिवार के साथ 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाले बायसरन घूमने आए थे। तभी आतंकवादियों ने पर्यटकों से नाम और धर्म पूछकर गोलियां बरसाईं। यहां तक कि लोगों के पैंट उतारकर देखे और प्राइवेट पार्ट चेक करके गोली मारी। इस घटना की हर तरफ भर्त्सना हो रही है। हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे मानवता पर हमला बताया है।
आतंकियों पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये कुत्ते कमीने नाम और मजहब पूछकर निर्दोष लोगों को मार रहे थे। आतंकवादियों ने जानवर से भी बदतर व्यवहार इन पर्यटकों के साथ किया। आतंकवाद की जड़ निकालनी होगी। इसे जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। जब यह घटना हुई तब ना तो पर्यटन स्थल पर कोई पुलिस कर्मी था और ना ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का कैंप ही था। जिसके चलते घटनास्थल पर पहुंचने में सुरक्षा बलों को पौन घंटे लग गये तब तक आतंकवादियों फरार हो गये।
मीडिया से बातचीत करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बायसरन तक आतंकवादी कैसे पहुंचे? आतंकियों ने सीमा पार कैसे किया? यदि आतंकवादी यहां तक पहुंच सकते हैं तो श्रीनगर भी पहुंच सकते हैं। ओवैसी ने इस घटना पर दुख जताया और आतंकी हमले की निंदा की। कहा कि उम्मीद है कि आतंकी घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ सरकार न्याय करेगी। ओवैसी ने आगे कहा कि आतंकवाद एक विचारधारा है, यह किसी धर्म से संबंधित नहीं है। यह समय राजनीतिक मतभेदों का नहीं है।