ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / असम: ONGC के तीन कर्मचारियों को उग्रवादियों ने किया अगवा, कंपनी की ओर...

असम: ONGC के तीन कर्मचारियों को उग्रवादियों ने किया अगवा, कंपनी की ओर से थाने में मामला दर्ज

21-Apr-2021 11:20 AM

DESK: बड़ी खबर असम के शिवसागर जिले से आ रही है जहां हथियारबंद उग्रवादियों द्वारा ONGC की साइट से 3 कर्मचारियों को अगवा कर लिया गया। ONGC की वैन से ही इन कर्मचारियों को अगवा किया गया और बाद में गाड़ी को असम-नागालैंड बॉर्डर के पास निमोनागढ़ जगंल में छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस कर्मचारियों की तलाश में जुटी है।


अगवा हुए कर्मचारियों में दो जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट और एक जूनियर टेक्नीशियन है। जिनके नाम मोहिनी मोहन, रितुल सैकिया और अलकेश सैकिया बताया जा रहा है। ओएनजीसी की ओर से स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गई है। कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस लगातार संपर्क में हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।