BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा
07-Dec-2020 11:33 AM
DELHI :दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. किसान दिल्ली जाने वाले बॉर्डर पर लगातार धरने पर बैठे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज सुबह सवेरे सिंघु बॉर्डर पहुंचे हैं. सिंधु बॉर्डर पहुंचकर अरविंद केजरीवाल ने यहां किसानों से मुलाकात की.
अरविंद केजरीवाल ने सिंघु बॉर्डर पहुंचकर वहां धरने पर बैठे किसानों के लिए इंतजामों का जायजा लिया है और साथ ही साथ किसान संगठन के नेताओं से बातचीत भी की है. किसान संगठनों ने 8 दिसंबर यानी मंगलवार को भारत बंद बुलाया है और अब तक एक दर्जन राजनीतिक दलों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है. अरविंद केजरीवाल के साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी किसानों से मुलाकात की है. सिंघु बॉर्डर के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में इनकी किसानों से बातचीत हुई है. केजरीवाल ने इस मुलाकात के बाद ऐलान कर दिया है कि उनकी आम आदमी पार्टी किसानों के आंदोलन और राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेगी.
इसके अलावे पंजाब से आने वाले कांग्रेस के सांसद किसानों के मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र बुलाए जाने की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. आनंदपुर साहिब से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि संसद का शीतकालीन सत्र समय पर नहीं हो रहा है. जब किसान विरोध कर रहे हैं वैसे समय में अगर सत्र नहीं बुलाया जा रहा तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति नहीं हो सकती.