अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Jan-2020 12:27 PM
KANPUR: पूरे देश में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है. यूपी के कानपुर से ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां कुछ लड़कों ने पहले एक नाबालिग से रेप करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी, फिर अपराधी जब जेल से छूटे तब उन्होंने लड़की की मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पूरी घटना कानपुर के चकेरी की है.
बताया जा रहा है कि रेप की कोशिश के आरोपियों ने जमानत पर छूटने के बाद पीड़िता की मां और मौसी पर हमला कर दिया. आरोपियों ने अपने जूतों से पीड़िता का मां का सिर कुचल दिया. बताया जा रहा है कि छेड़खानी के मामले में गवाही देने के कारण आरोपियों ने दोनों की बुरी तरह से पिटाई की. ये घटना 9 जनवरी की है.
इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान 17 जनवरी को पीड़िता की मां की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में परवेज और आबिद नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस केस में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.