Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
30-Oct-2023 11:32 AM
By First Bihar
DESK: रविवार की देर शाम आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हावड़ा-चेन्नई रूट पर दो हुए रेल हादसे में मरने वाले लोगों को आंकड़ा बढ़ गया है। इस हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। उधर, लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
दरअसल, रविवार की देर शाम विजयनगरम कंटाकपल्ली में पलासा पैसेंजर ट्रेन ने रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे और मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। हादसे के बाद तीन लोगों की मौत की खबर आई थी लेकिन जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अबतक हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 50 से अधिक लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।
लोगों की मदद के लिए पूर्वी तट रेलवे (ECR) ने हेल्पलाइन जारी किया है। इस रेलखंड पर परिचालन को सुचारू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। रेलवे के साथ साथ आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से भी मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और हादसे से जुड़ी पल पल की अपडेट ले रहे हैं।
उधर, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रेल हादसे को लेकर चिंता जताई है और लगातार हो रहे रेल हादसों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है। लालू ने एक्स पर लिखा कि, ‘आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में दो ट्रेनों की हुई भीषण टक्कर हृदय विदारक है। दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश में लगातार हो रहे रेल हादसों की जिम्मेवारी कौन लेगा? हेडलाइन मैनेजमेंट से कितने दिन जान-माल के नुकसान को छुपायेंगे? CAG रिपोर्ट के अनुसार रेलवे भारी घाटे में है। निजीकरण से इन्होंने सब तबाह कर दिया’।