मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
13-Mar-2026 06:09 PM
By First Bihar
शादी को अक्सर एक पवित्र और अटूट बंधन माना जाता है। यह ऐसा संबंध होता है जिसमें दो युगल जीवन भर सुख-दुख में साथ निभाने और एक-दूसरे का साथ कभी न छोड़ने की कसमें खाते हैं। लेकिन कई बार परिस्थितियाँ और मन की उलझनें इस रिश्ते की वास्तविकता को बिल्कुल अलग रूप में सामने ले आती हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता अपने पति को पकौड़ी लेने भेजकर बस स्टैंड से ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
जानकारी के मुताबिक यह घटना 9 मार्च की बताई जा रही है। पति-पत्नी बस से सफर कर रहे थे और उत्तरप्रदेश के बिलारी बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस में बैठे हुए थे। इसी दौरान पत्नी ने अपने पति से कहा कि वह पास की कैंटीन से पकौड़ी और पानी की बोतल लेकर आए। उसने खास तौर पर यह भी कहा कि पकौड़ी गर्म-गर्म बनवाकर और अच्छी तरह से सिंकवाकर लाना।
पत्नी की बात मानकर पति तुरंत कैंटीन की ओर चला गया। कुछ देर बाद जब वह पकौड़ी और पानी की बोतल लेकर वापस बस में लौटा तो उसकी नजर अपनी सीट पर गई, लेकिन वहां पत्नी वहां से गायब थी। यह देखकर वह घबरा गया।
घबराए पति ने तुरंत पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद उसने बस में बैठे अन्य यात्रियों से पूछताछ की। यात्रियों ने बताया कि महिला कुछ देर पहले किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई थी।
यह सुनकर पति और ज्यादा परेशान हो गया। उसने बस स्टैंड और आसपास के इलाके में काफी देर तक पत्नी को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला।
काफी खोजबीन के बाद युवक ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार और ससुराल वालों को दी। अचानक इस तरह पत्नी के गायब हो जाने से दोनों परिवार भी हैरान रह गए।
दरअसल युवक अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी शादी करीब चार महीने पहले रामपुर जिले के सैफनी क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। होली का त्योहार मनाने के लिए महिला करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके गई थी।
9 मार्च की सुबह पति उसे वापस घर लाने के लिए ससुराल पहुंचा था और दोनों साथ में लौट रहे थे। इसी दौरान बिलारी बस स्टैंड पर यह घटना हो गई।
बताया जा रहा है कि शादी से पहले ही महिला का अपने ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी थी, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले से ही अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाई थी।
फिलहाल इस घटना के बाद से पति और उसका परिवार काफी परेशान है। परिजन महिला की तलाश कर रहे हैं और मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दे दी गई है।