ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / india / अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल में मचायी तबाही, 72 लोगों की मौत

अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल में मचायी तबाही, 72 लोगों की मौत

21-May-2020 04:42 PM

DESK : पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान ने तबाही मचाई है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के मुताबिक, चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पहले से ही पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था जिससे जनजीवन के नुकसान को काबू में किया जा सका है।


पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी थी।चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। मैं प्रधानमंत्री से राज्य का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने का अनुरोध करती हूं।


अम्फान ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में दस्तक देने के साथ ही भारी तबाही मचाई है। तटीय इलाकों में चारों तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। अम्फान की चपेट में आने से और करंट लगने से राज्य में 72 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। सागरद्वीप से तूफान के कटराने के बाद यहां 135 से 140 किलोमीटर की रफ्तार में हवा चल रही थी। हजारों पेड़ और कच्चे मकान के साथ-साथ कोलकाता समेत कई इलाकों में पुरानी पक्की इमारतें भी गिरी। बिजली के खंभे, लैंपपोस्ट, टेलीफोन टॉवर, ट्रैफिक सिग्नल धराशाई होने के साथ नदियों के तटबंद टूट गए।


तूफान से एक लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया गया है कि तीन घंटें में रिकार्ड 180 मिलीमीटर बारिश कोलकाता में दर्ज हुई है और महानगर तथा जिलों के कई इलाके जलमग्न हो चुके है।सरकार पहले ही पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था। जिससे काफी हद तक जनजीवन के नुकसान को काबू में किया जा सका है।