ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Amity University : सातवें फ्लोर से गिरकर एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की...

Amity University : सातवें फ्लोर से गिरकर एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

amity university : नोएडा में सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले लॉ के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर्स...

12-Jan-2025 08:17 AM

By First Bihar

amity university : सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 93 स्थित सुप्रीम टावर के 7वीं मंजिल से गिरकर LLB के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत हो गयी है। घटना शनिवार शाम की है। मृतक के परिवारवालों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।


खबरों के मुताबिक मृतक नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्र सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर्स सोसायटी के सातवें फ्लोर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 


मृतक की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले तपस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम टावर सोसाइटी में छात्र तपस अपने कुछ दोस्तों के साथ एक फ्लैट में मौजूद था। बाद में पुलिस को खबर मिली कि छात्र सातवीं मंजिल से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई|  सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर्स सोसायटी में तपस अपने दोस्तों मिलने गया था। वह एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा था। 


इधर, घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की है। साथ ही पुलिस तपस के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस घटना की हादसा, सुसाइड और मर्डर के एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।