मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Sep-2022 08:43 AM
DESK : बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से आ रही है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले धमाका हुआ है। उधमपुर में आठ घंटे में दो धमाके हुए हैं, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। पहला धमाका रात 10. 22 बजे पेट्रोल पंप के पास हुआ, जबकि दूसरा ब्लास्ट सुबह 6 बजे बस स्टैंड पर हुआ। धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें, दोनों जगह बस में धमाका हुआ है। पुलिस का कहना है कि हादसे में आतंकी एंगल से इंकार नहीं किया जा सकता है। धमाके के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई है। अब इस ब्लास्ट से आतंकी साज़िश का शक ज़ाहिर किया जा रहा है।
दोनों बसों में कार्टून रखे थे और बस के छत पर ये ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बस के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है ताकि अब तीसरा ब्लास्ट न हो।