ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!

Home / india / अमित शाह बोले..PM मोदी तमिलनाडु के विकास के लिए संकल्पित, देश का सबसे...

अमित शाह बोले..PM मोदी तमिलनाडु के विकास के लिए संकल्पित, देश का सबसे अच्छा राज्य बनेगा

21-Nov-2020 06:33 PM

DESK: बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बाद केंद्रीय ग-ह मंत्री अमित शाह की नजर पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु पर हैं. आज तमिलनाडु दौरे पर हैं. शाह ने कहा कि महान एमजीआर और लोकनेत्री जयललिता के नेतृत्व में जिस तरह से तमिलनाडु ने विकास किया था, मुझे भरोसा है कि पलानीस्वामी के नेतृत्व में तमिलनाडु इसी रास्ते पर आगे बढ़कर देश का सबसे अच्छा राज्य बन सकता है. 


शाह ने कहा कि भारत के इतिहास में तमिल संस्कृति सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है, जिसने हमेशा विश्वभर में भारत को यश दिलाया है. सांस्कृतिक क्षेत्र, विज्ञान, कला, शिल्प शास्त्र या स्वतंत्रता का आंदोलन हो, तमिल संस्कृति के योगदान को कभी कोई भुला नहीं सकता. 

शाह ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा है. पूरे देश ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस महामारी का डटकर सामना किया है. आंकड़ों को देखें तो भारत अन्य विकसित देशों से भी अच्छे से कोरोना का मुकाबला कर पाया है. तमिलनाडु के 45 लाख किसानों को 4,400 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे गए. ग्रामीण सहकारी बैंक और आरआरबी के माध्यम से 30 हजार करोड़ रुपये किसानों को अलग से दिया गया है. मैं तमिलनाडु की जनता को बताना चाहता हूं कि नरेन्द्र मोदी की सरकार, एनडीए सरकार चट्टान की तरह तमिलनाडु के साथ खड़ी है और तमिलनाडु के विकास के लिए संकल्पित है.