ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / मिलिट्री हेलिकॉप्टर और यात्री विमान के बीच टक्कर, 64 पैसेंजर सहित प्लेन और...

मिलिट्री हेलिकॉप्टर और यात्री विमान के बीच टक्कर, 64 पैसेंजर सहित प्लेन और चॉपर नदी में गिरे, 18 की मौत

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हुआ है। राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक यात्री विमान हेलीकॉप्टर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में 4 क्रू मेंबर सहित 64 यात्री सवार थे।

30-Jan-2025 02:58 PM

By First Bihar

american plane crash: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन से बड़ी खबर आ रही है जहां यात्री विमान और हेलिकॉप्टर की भीषण टक्कर में कई लोगों की जान चली गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 64 यात्रियों को लेकर अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रही थी तभी एक मिलिट्री हेलिकॉप्टर से टकरा गयी। 


घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई है। क्रैश के बाद यात्री विमान और हेलिकॉप्टर दोनों पोटोमैक नदी में गिर गये। यात्री विमान में 4 क्रू मेंबर सहित 64 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पोटोमैक नदी से अभी तक 18 लोगों की लाशें बरामद की गयी है। वही एयरपोर्ट पर लैंडिंग और विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार जिस यात्री विमान की टक्कर सेना के हेलिकॉप्टर ब्लैक हॉक (H-60) से हुई थी वह विमान US एयरलाइन्स का है जिसका नंबर  CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट है। अमेरिकी विमान में 64 यात्री सवार थे तो वही हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे। 


कंसस राज्य से वॉशिंगटन एयरपोर्ट आने से पहले ही बीती रात करीब 9 बजे अमेरिकन एयरलाइंस की टक्कर मिलिट्री हेलिकॉप्टर से हो गयी। इस टक्कर के बाद एयरलाइंस और हेलिकॉप्टर नदी में गिर गये। जिसके बाद से ही नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक 18 शव बरामद कर लिया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।