ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / india / बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung...

बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए

Amazon एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में वापसी की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी “Transformer” नाम के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें Alexa का गहरा इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है और यह Apple और Samsung को सीधी टक्कर दे सकता है।

21-Mar-2026 05:41 PM

By First Bihar

टेक दुनिया में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon अब दोबारा स्मार्टफोन बाजार में उतरने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो सीधे तौर पर Apple और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स को टक्कर दे सकता है।


गौरतलब है कि Amazon ने साल 2014 में अपना पहला स्मार्टफोन Fire Phone लॉन्च किया था। उस समय कंपनी को उम्मीद थी कि वह स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना लेगी, लेकिन यह फोन ज्यादा समय तक नहीं चल सका और महज एक साल के भीतर ही इसे बंद करना पड़ा। इसे Amazon के सबसे बड़े फ्लॉप प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है।


अब एक बार फिर Amazon नई रणनीति के साथ वापसी की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को अंदरूनी तौर पर “Transformer” नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस डिवाइस को कंपनी की डिवाइस और सर्विस यूनिट द्वारा डेवलप किया जा रहा है।


इस नए स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका पर्सनलाइजेशन फीचर हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, यह फोन Amazon के वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ गहराई से इंटीग्रेट होगा। यानी यूजर अपने फोन को वॉयस कमांड के जरिए ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।


यह पहल Amazon के संस्थापक Jeff Bezos के उस पुराने विजन का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें वे एक ऐसे स्मार्टफोन की कल्पना करते थे जो सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित न होकर शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और पर्सनल डेटा एक्सपीरियंस का एक पूरा इकोसिस्टम बने।


रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन Amazon के प्राइम इकोसिस्टम से भी जुड़ा हो सकता है, जिससे यूजर्स को शॉपिंग, तेज डिलीवरी और एक्सक्लूसिव ऑफर्स जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इसके जरिए Amazon को यूजर्स के व्यवहार, उनकी पसंद और खरीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण डेटा भी मिल सकता है, जो कंपनी के बिजनेस को और मजबूत करेगा।


हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन की कीमत, लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा यह भी साफ नहीं है कि Amazon इस प्रोजेक्ट में कितना निवेश कर रहा है और इसे कब तक बाजार में उतारा जाएगा।


रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अगर कंपनी की रणनीति में बदलाव होता है या फाइनेंशियल कारण सामने आते हैं, तो इस प्रोजेक्ट को बीच में ही बंद भी किया जा सकता है। फिलहाल Amazon के प्रवक्ता ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।


अगर यह स्मार्टफोन लॉन्च होता है, तो टेक बाजार में प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो सकती है और यूजर्स को नए और बेहतर विकल्प देखने को मिल सकते हैं।